Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arya Samaj's two-day conference from 14th

Rewari News: आर्य समाज का दो दिवसीय सम्मेलन 14 से

Wed, 11 Nov 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's two-day conference from 14th
रेवाड़ी। युवा पीढ़ी को नशे, वैचारिक प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर आर्य समाज रेवाड़ी सब्जी मंडी की ओर से 14 व 15 नवंबर को दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सदस्यों ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

वैदिक प्रवक्ता आचार्य रामतीर्थ ने बताया कि सम्मेलन में देशभर से कई विद्वान और उच्च कोटि के उपदेशक शामिल होंगे। इनमें आचार्य प्रद्युम्न, आचार्य स्वदेश मथुरा, विनय आर्य दिल्ली केंद्रीय सभा, डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार, बहन अलका आर्या नोएडा, सुंदरलाल श्रियानी और एमडीएच से जितेंद्र भाटिया विशेष रूप से पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए लोकेश, सुरजीत, अनिल, नरोत्तम, प्रभु दयाल, गोविंद, हरिओम, सतीश, पंकज कमल, आलोक, शशि और मीरा सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में युवा पीढ़ी को नशे, वैचारिक प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इस दिशा में प्रयासरत स्वामी समर्पणानंद दड़ौली, महात्मा यशदेव, आचार्य विजयपाल गुरुकुल, गौ सेवक जय सिंह, डॉ. बलवंत बहरोड़, जसवंत कुमार और साध्वी पुष्पा शास्त्री के प्रयासों को सराहनीय बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed