फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   arrived today in kosli jan aashirwad yatra

कोसली विधानसभा में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा आज पहुंचेगी

Tue, 27 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
arrived today in kosli jan aashirwad yatra
कोसली विधान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के मंगलवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर निर्धारित रूट पर बनाये गए प्वाइंट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार की सुबह बादली विधानसभा क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

इसके उपरांत दोपहर 12 बजे कोसली विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर जन आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रथ पर सवार मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव छव्वा, कोसली गांव के टी प्वाईंट, कोसली पीपली अडडा, गांव गुगोढ, गांव गुडियानी बस स्टैंड, गुडियानी (पाल्हावास रोड),अहमदपुर गांव,प्रीत गार्डन, गांव पाल्हावास, गांव जीवडा और गांव चौकी में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

गांव छव्वा पहुचने पर गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव और बलजीत यादव मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे, वहीं 12 बजकर 10 मिनट पर आशीर्वाद यात्रा कोसली गांव के टी प्वाईंट पहुचेगी ,जहां भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजकर 20 मिनट पर जन आशीर्वाद यात्रा गांव कोसली के पीपली अड्डा पहुंचेगी, जहां कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जन आशीर्वाद यात्रा 12 बजकर 40 मिनट पर गांव गुगोढ पहुचेगी, जहां भाजपा नेता सुनील राव और रमेश बिशोहा यात्रा का स्वागत करेंगे। सी प्रकार 12 बजकर 55 मिनट पर आशीर्वाद यात्रा का गांव गुडियानी बस स्टैंड पहुंचने पर भाजपा नेता डॉ टीसी राव और ग्रामीणों द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया जायेगा, इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गुडियानी (पाल्हावास रोड) पर यात्रा का स्वागत भाजपा नेता डीके यादव करेंगे, 1 बजकर 20 मिनट पर जन आशीर्वाद यात्रा गांव अहमदपुर पड़तल पहुंचेगी, जहां जिला पार्षद शारदा यादव के साथ ग्रामीण मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करेंगे। वहीं पाल्हावास मार्ग पर स्थित प्रीत वाटिका में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत होगा। इसी प्रकार 1 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के साथ गांव पालहवास पहुंचेंगे, जहां पूर्व मंत्री जगदीश यादव मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात 1 बजकर 45 मिनट पर जन आशीर्वाद यात्रा गांव जीवडा और 1 बजकर 50 मिनट पर गांव चौकी में पहुंचेगी, जहां पर भाजपा विधायक बिक्रम सिंह यादव और पूर्व मंत्री जगदीश यादव मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करेंगे। वहीं आमजन भी इन स्थानों के अतिरिक्त निजी स्तर पर सड़क किनारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वागत के लिए खडे़ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed