फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrested for cheating in the name of sending tiles

टाइल्स भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arrested for cheating in the name of sending tiles
रेवाड़ी। गांव सालावास निवासी एक व्यापारी को टाइल भेजने का झांसा देकर दो लाख 60 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव अलीगंज निवासी हसीन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से ठगी के एक लाख बीस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सालावास निवासी मूलचंद ने कहा था कि उनकी छावड़ी ट्रेडिंग के नाम से फर्म है तथा टाइल की खरीद व बिक्री का काम करते है। उन्होंने कसौला चौक पर अपना कार्यालय व गोदाम बनाया हुआ है। 12 नवंबर 2019 को उनके पास भाविक पटेल नाम के व्यक्ति का फोन आया था। भाविक पटेल ने बताया कि उनकी पाटीदार सेरमिक प्रा. लि. नाम से कंपनी है तथा टाइल का काम करते है। वह उन्हें उचित कीमत पर टाइल दे देंगे। भाविक ने मूलचंद के वाट्सएप नंबर पर टाइल की रेट लिस्ट व पीडीएफ कॉपी भेजी। भरोसा करके मूलचंद ने 325 बॉक्स टाइल का आर्डर दे दिया था। भाविक ने टाइल की कुल कीमत चार लाख 86 हजार 787 रुपये बताई तथा पांच हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर आर्डर बुक कराने के लिए कहा था। मूलचंद ने 22 नवंबर को भाविक द्वारा दिए गए खाता नंबर में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर टाइल का आर्डर बुक करा दिया था। 30 नवंबर को भाविक का फोन आया तथा उन्हें बताया कि उनकी टाइल बन रही है तथा कुछ रुपये और भेज दो। मूलचंद ने एक लाख 35 हजार रुपये और खाते में ट्रांसफर दिए थे। एक दिसंबर को मूलचंद ने दोबारा से भाविक से संपर्क किया था। भाविक ने बताया कि वह फिलहाल चीन जा रहे है तथा उनके भाई बजरंग से बात कर लें, वह टाइल भेज देंगे। बजरंग ने 15 दिसंबर तक टाइल गोदाम में भेजने का आश्वासन दिया तथा 1 लाख 20 हजार रुपये और खाते में ट्रांसफर करा लिए। 15 दिसंबर को उन्होंने फिर से कॉल की, लेकिन दोनों भाइयों के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। काफी दिनों तक प्रयास करने के बाद भी दोनों से संपर्क नहीं हो पाया। कई दिनों बाद आरोपियों से संपर्क हुआ तो उन्होंने टाइल भेजने व पैसे वापस लौटाने से इंकार कर दिया था। मूलचंद ने 11 जनवरी 2021 को मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस को पता लगा कि धोखाधड़ी के लिए गांव अलीगंज निवासी रहीस अहमद के खाते में ट्रांसफर हुए है। पुलिस ने रहीस को शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की थी। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी हसीन खान ने रहीस अहमद के खाते में रुपये मंगाए थे। पुलिस ने आरोपी हसीन खान को भी 15 जुलाई को अलीगंज से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस अभी तक एक लाख बीस हजार रुपये बरामद कर चुकी है। इस मामले में पुलिस को एक और आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed