फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   arrest,accused,not,canter driver loot

पशु व्यापारी से 11 हजार रुपये और मोबाइल लूटे

Tue, 07 Jan 2020 08:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
arrest,accused,not,canter driver loot
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार में सवार बदमाशों ने तीन पशु व्यापारियों का कैंटर रोककर हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल छीन लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। कसौला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भरतपुर जिले के वार्ड नंबर-19 निवासी शानू ने कहा है कि वह पशु खरीदने व बेचने का कारोबार करता है। सोमवार की रात को वह करीब आठ बजे जयपुर से कैंटर में भैंस लेकर उत्तर प्रदेश के डासना जाने के लिए निकले था। उनके साथ कैंटर चालक अलवर निवासी अकरम व कोटपुतली निवासी अयूब भी थे। वे हाईवे पर बनीपुर चौक के निकट पहुंचे तो ऑल्टो कार में सवार होकर आए युवकों ने उनका कैंटर को रुकवा लिया। कैंटर रुकवाने का कारण पूछने के लिए वह नीचे उतरा तो युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनसे 11 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल छीन लिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शानू ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, परंतु कहीं भी उनका पता नहीं लग पाया। कसौला थाना पुलिस ने शानू की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed