फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrangements will be made to keep circular road jam-free: DC

सर्कुलर रोड को जाम मुक्त रखने के लिए प्रबंध होंगे सुनिश्चित : डीसी

Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made to keep circular road jam-free: DC
रेवाड़ी। शहरी क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही आमजन को आवागमन की निर्बाध सुविधा प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन शहरी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सकारात्मक कदम उठा रहा है। पार्किंग, जेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर सहित स्पीड लिमिट निर्धारित करने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सर्कूलर रोड को जाम मुक्त रखा जाएगा। उक्त बातें डीसी यशेंद्र सिंह ने कहीं हैं। वे सोमवार को एसपी राजेश कुमार सहित नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव व नप पार्षदों के साथ बैठक में शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था संचालन बारे बैठक ले रहे थे। बैठक में यातायात व्यवस्था प्रबंधन सुनिश्चित होने तक अभी सर्कुलर रोड पर वन-वे रूट प्लान जारी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि आमजन को शहरी क्षेत्र में आवागमन में कोई व्यवधान न हो इसके लिए वन-वे रूट प्लान का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में पायलेट प्रोजेक्ट के प्रभावी रूप ये लागू करने से पूर्व आमजन व जन प्रतिनिधियों के सुझाव यातायात व्यवस्था जाम रहित रखने में सहयोगी हैं। डीसी ने बताया कि सर्कुलर रोड पर वाहनों के खड़े करने के लिए प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। ताकि रोड पर बेतरतीब वाहन सडक़ पर न खड़े हों पाएं।
विज्ञापन

बैठक में एसपी राजेश कुमार ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में जो भी कदम उठाए जा रहे हैं वह जनहित में हैं। उन्होंने बताया कि सर्कुलर रोड सहित अन्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है। लोगों को नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था संचालन में जो भी सहयोग जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया जा रहा है। उन सुझावों को व्यवस्था प्रबंधन हेतु वे शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, डीएसपी मुख्यालय हंसराज, हशविप्र ईओ विजय राठी, रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सचिन भाटी, ईओ नप अभे सिंह व सीएमजीजीए अमन वालिया सहित नप चेयरपर्सन पूनम यादव व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed