फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   army

पहले दिन दो हजार को पछाड़ 250 फिजिकल में हुए पास

Sun, 21 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
army
शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में सेना भर्ती के पहले दिन भिवानी जिला के तोशाम, लुहारु, वाढ़डा के करीब 2400 युवाओं ने दौड़ लगाई। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 250 युवाओं ने फिजिकल पास किया। अब इनका लिखित परीक्षा होनी है। आज भिवानी जिला के ही बवानीखेड़ा के युवाओं का फिजिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

20 से 30 जुलाई तक चलने वाली सेना भर्ती के पहले दिन ही शहर में तेज बरसात हुई। इससे भर्ती स्थल राव तुलाराम स्टेडियम में पानी भर गया। लेकिन सेना की ओर से शनिवार एक बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक युवाओं को प्रवेश दिया गया था। बरसात आने से पहले ही उनकी दौड़ व अन्य प्रक्रिया पूरी करा ली गई थी। शाम को स्टेडियम में पानी भरने के चलते यहां पर तैनात सैनिक देर रात तक पानी निकालते रहे। हालांकि बरसात होने की स्थिति में सेना की ओर से भर्ती के अंतिम तीन दिन रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा की तैयारी कराने वालों का शहर में तांता
शहर में सेना भर्ती के चलते फिजिकल पास करने के बाद लिखित परीक्षा की तैयारी कराने वालों का तांता लग गया है। राजस्थान से लेकर अन्य स्थानों की कोचिंग संस्थानों के संचालकों की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास कोचिंग के लिए पर्चे बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई से महेंद्रगढ़ के युवाओं को मिलेगा मौका
20 व 21 जुलाई को भिवानी जिला के युवाओं के फिजिकल कराने के बाद 22 व 23 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिला के युवा स्टेडियम में सेना के लिए दौड़ लगाएंगे। इसके बाद 25 व 26 जुुलाई रेवाड़ी के युवाओं का नंबर आएगा। बता दें कि सेना की ओर से 30 हजार युवाओं को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। वहीं करीब 5 हजार युवाओं की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।

स्टेडियम के बाहर बीता रहे हैं रात
सेना में भर्ती होने के लिए आए कुछ युवा जहां शहर की धर्मशालाओं व होटल में ठहरे हुए हैं। वहीं कुछ युवा स्टेडियम के बाहर ही अपने नंबर के इंतजार में बैठे हुए हैं। सेना की ओर से रात के समय स्टेडियम में प्रवेश दिया जाता है, ऐसे में आसपास की दुकानों पर युवा डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed