{"_id":"5d34ad2e8ebc3e6d206de051","slug":"armiy-recruitment-rewari-news-rtk506327176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में 4200 में से 250 हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में 4200 में से 250 हुए पास
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में भर्ती के दौरान मौजूद सैनिक
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार से शुरू हुई सेना भर्ती के दूसरे दिन रविवार को भिवानी के युवकों का दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षाएं पूरी हो गई। आज से दो दिन तक महेंद्रगढ़ के युवा देशभक्ति के जज्बे के साथ शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में दौड़ लगाएंगे।
दादरी भर्ती सेंटर की ओर से रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिला े युवाओं के लिए खुली सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सैनिक व क्लर्क दोनों की भर्ती शामिल हैं। 20 जुलाई से शुरू हुई भर्ती के पहले दिन करीब 2400 युवाओं में से महज 250 ही पास हो पाए थे। रविवार को भिवानी जिला के ही करीब 4200 युवाओं ने दौड़ लगाई, लेकिन इनमें से महज 284 ही पास हो सके। रविवार को महेंद्रगढ़ के युवाओं का नंबर खत्म होने के बाद 22 व 23 जुलाई को महेंद्रगढ़ के युवा अपना दमखम दिखाएंगे।
सेना भर्ती के लिए शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में भर्ती के लिए युवाओं को रात 12 बजे प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद दौड़ के साथ अन्य शारीरिक परीक्षाएं कराने के बाद मेडिकल किया जाता है। महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए आज रात 12 बजे प्रवेश शुरू हो जाएगा। सुबह 7 बजे तक यह प्रक्रिया चलती है। एडमिट कार्ड पर रोल नंबर के हिसाब से गेट के अंदर प्रवेश कराया जाता है। रेवाड़ी के युवाओं का नंबर 25 व 26 जुलाई को आएगा।
विज्ञापन
राजस्थान से लेकर प्रदेश कई जिलों के कोचिंग सेंटर का जमावड़ा
फिजिकल के बाद युवाओं को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए दो से तीन माह का समय दिया जाता है। इसका फायदा उठाने के लिए स्टेडियम के पास कोचिंग सेंटर संचालकों का जमावड़ा लगा हुआ है। राजस्थान से लेकर हरियाणा के भिवानी, कुरुक्षेत्र व करनाल सहित कई जिला से आए कोचिंग सेंटर गेट से बाहर निकलते ही युवाओं को अपने पर्चे व विजिटिंग कार्ड थमा रहे हैं।
लिखित टेस्ट पास की गारंटी
स्टेडियम के बाहर कोचिंग सेंटर संचालकों ने अपने लोग छोड़े हुए हैं। जैसे ही युवा स्टेडियम के गेट से बाहर आते हैं तो पर्चे बांट रहे बच्चे युवाओं को घेर लेते हैं। युवाओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि लिखित टेस्ट की गारंटी दी जा रही है। हर माह 5 हजार रुपये फीस में कोचिंग के साथ रहना-खाना निशुल्क है।
दलालों का भी जमावड़ा
भर्ती देखने आए युवाओं के परिजनों ने बताया कि कई लोग फिजिकल पास होने के बाद भर्ती कराने की गारंटी ले रहे हैं। कई लोग यहां पर पूछने आते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग कोचिंग के बहाने गारंटी देते हैं तो कुछ सेना में पहुंच होने की बात करते हैं। लेकिन युवाओं व परिजनों का कहना है कि कोई भी दलालों के चंगुल में नहीं फंस रहा है, सभी को पता है कि ये लोग महज ठगने के लिए आए हुए हैं। युवाओं का कहना है कि अंदर पूरी तरह से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है।