फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply for admission in B.Pharmacy in IGU by June 26

Rewari News: आईजीयू में बी.फार्मेसी में दाखिले के लिए 26 जून तक करें आवेदन

Thu, 15 Jun 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission in B.Pharmacy in IGU by June 26
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में बी.फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 26 जून है। बी.फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदक को 12वीं के विज्ञान संकाय में अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में 2016 से संचालित बी.फार्मेसी कोर्स फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा अनुमोदित है। विश्वविद्यालय में पीसीआई स्वीकृत 60 सीटें हैं।
विज्ञापन


फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि फार्मेसी सभी क्षेत्रों में सबसे अधिक उभरता सेक्टर है। इसमें करियर के काफी अवसर है। यह कोर्स करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों जैसे हॉस्पिटल और क्लिनिकल फार्मेसी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डिपार्टमेंट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, फार्मासिस्ट ऑफिसर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट आदि में उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते है। इस कोर्स में दाखिले के लिए हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी द्वारा 10 जुलाई से 14 जुलाई के दौरान ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड ऑफ केंपस काउंसलिंग के तहत विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी जिसके बाद विद्यार्थी को आवंटित संस्था में फिजिकली रिपोर्ट करना होगा। आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा समिति की वेबसाइट www.hstes.org पर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed