{"_id":"663d42365b4bcb5c4802be0c","slug":"application-process-will-continue-in-polytechnic-colleges-till-june-3-rewari-news-c-198-1-rew1001-204250-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 3 जून तक चलेगी आवदेन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 3 जून तक चलेगी आवदेन प्रक्रिया
Fri, 10 May 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा सोसायटी की ओर से सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होने वाले एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 3 जून तक चलेगी। एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को फीस भी ऑनलाइन ही भरनी होगी। जिले में दो सरकारी लिसाना व धामलावास है। लिसाना व धामलावास पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज के लिए 360-360 सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे।
कॉलेजों में काउंसिलिंग का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। गवर्नमेंट कॉलेज लिसाना में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। गवर्नमेंट कॉलेज लिसाना में इन कोर्सेज में दाखिले पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं पास के लिए तीन साल व 12वीं पास के लिए दो साल के कोर्स हैं। लिसाना कॉलेज में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज की 360 सीटों पर दाखिले होंगे। लिसाना में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 60, मेडिकल लैब टेक्नालॉजी 60, सिविल इंजीनियरिंग 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 व इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के लिए 60 सीटें उपलब्ध है। धामलावास पॉलिटेक्निक कॉलेज में आटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल में 60, मैकेनिकल में 60, मेडिकल लैब टेक्नालॉजी में60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रानिक्स में 30 व इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज में 30 सीटों पर दाखिले होंगे। संवाद