फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Application for admission in MBA in IGU till 27th June

Rewari News: आईजीयू में एमबीए में दाखिले के लिए 27 जून तक आवेदन

Sun, 16 Jun 2024 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Application for admission in MBA in IGU till 27th June
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में प्रबंधन विभाग में एमबीए प्रोग्राम के सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए 27 जून तक आवेदन कर सकते है। विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने बताया कि विभाग में एमबीए की कुल 60 सीटों पर दाख़िले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। प्रवेश परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी। परीक्षा में इंगलिश, जनरल अवेयरनेस, मैनेजमेंट एप्टीट्यूड व रिज़निंग के 25- 25 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को होगी जिसका परिणाम 11 जुलाई को आएगा। इस बार प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दाखिले के लिये पहली फ़िज़िकल काउन्सलिंग 17 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एचआर, मार्केटिंग, फाइनेंस व आईबी में ड्यूल स्पेसलाइजेशन के अनुसार दो वर्षीय एमबीए डिग्री प्रदान की जाती है। विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मैनेजमेंट क्लब बनाया गया है जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियां, खेल-कूद, इंडस्ट्रियल विजिट आदि का निरंतर आयोजन किया जाता है। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार इस बार एनएसएस मेरिट सर्टिफिकेट वाले छात्रों को अतिरिक्त 5 अंक भी दिये जाएंगे। अभ्यर्थी विवि की ऑनलाइन वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है, इसके बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी ज़रूरी दस्तावेज के साथ विभाग में 8 जुलाई तक जमा करानी ज़रूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed