{"_id":"62d98bb7a29cd76a7244700e","slug":"app-downloaded-by-telling-electricity-bill-arrears-50-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-rewari-news-rtk652985974","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल बकाया बताकर डाउनलोड कराया ऐप, खाते से 50 हजार रुपये निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल बकाया बताकर डाउनलोड कराया ऐप, खाते से 50 हजार रुपये निकले
विज्ञापन
साइबर ठग ने बावल के मोहल्ला आनंद नगर निवासी एक युवक को उनका बिजली का बिल बकाया बताकर मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करा ली और उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद युवक को ठगी का पता लगा तथा पुलिस व बैंक में शिकायत दी। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में बावल के मोहल्ला आनंद नगर निवासी आशीष ने कहा कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में बताया गया था कि उनका बिजली का बिल बकाया है और रात साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी। आशीष ने मैसेज भेजने वाले को बताया कि वह बिजली का बिल जमा करा चुके हैं जिसके बाद आरोपी ने बताया कि अभी तक बिजली निगम के पास पैसे नहीं पहुंचे हैं। शातिर ठग ने युवक के मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर उसमें बिजली बिल, बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड व ओटीपी की डिटेल भरा ली और 10 रुपये भी ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपी ने युवक का मोबाइल हैक कर लिया। युवक के मोबाइल से उनकी मां का बैंक खाता जुड़ा हुआ था। शातिर ठग ने युवक की मां के बैंक खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये। आरोपी ने पहली बार में 48 हजार व दूसरी बार में दो हजार रुपये ट्रांसफर किए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता लगा और तुरंत ही बैंक व पुलिस को सूचना दी। बावल थाना पुलिस ने आशीष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
बिजली निगम दे चुका है चेतावनी
कुछ दिन पहले ही बिजली निगम ने बिल न भरने और कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगी करने वालों से लोगों को आगाह किया था। जारी की गई चेतावनी में निगम ने कहा था कि कई जिलों में साइबर ठग लोगों को बिजली बिल न भरने और कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस तरह का कोई थी, मैसेज या काल आती है तो उसे अनदेखा करें और बिल के संबंध में बिजली निगम कार्यालय में संपर्क करें।