फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   antyodaya utthan fair will be held in rewari, pre counseling schedule fixed

Rewari News: रेवाड़ी में लगाए जाएंगे अंत्योदय उत्थान मेले, प्री काउंसलिंग का शेड्यूल निर्धारित

Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
antyodaya utthan fair will be held in rewari, pre counseling schedule fixed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकार अंत्योदय आरोग्य वर्ष में अंतिम व्यक्ति तक को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। परिवार पहचान पत्र के तहत चिह्नित 1.80 लाख रुपये की वार्षिक आय से कम वाले परिवारों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों के चौथे चरण का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। प्रशासन मेले के आयोजन को लेकर पूरी तरह सजग है। यह बात डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कही। वे अंत्योदय मेलों के आयोजन को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों और जोन प्रभारियों की बैठक ले रहे थे।
अंत्योदय मेलों के ऑवरऑल प्रभारी एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने कहा कि प्री मेला काउंसलिंग प्रभावी रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल तक बावल खंड में, 25 अप्रैल तक धारूहेड़ा खंड, जाटसाना खंड, डहीना खंड, रेवाड़ी खंड व नगर परिषद रेवाड़ी में, 27 अप्रैल तक नाहड़ खंड व खोल खंड में प्री काउंसलिंग का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


ये होंगे मेलों के नोडल ऑफिसर
अंत्योदय उत्थान मेलों के आयोजन की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उल्लेखनीय कदम उठाए जा रहे हैं। बावल खंड के लिए एसडीएम बावल संजीव कुमार, खोल व डहीना खंड के लिए डीआरओ राकेश कुमार, रेवाड़ी खंड व नप के लिए एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, जाटूसाना व नाहड़ खंड के लिए एसडीएम कोसली जयप्रकाश तथा धारूहेड़ा खंड व नगर पालिका के लिए डीडीपीओ एचपी बंसल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, सीएमजीजीए अनुकृति शर्मा, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला, जिला के जोनल व क्लस्टर इंचार्ज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed