फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another death due to black fungus, there are 26 suspects in the district

रेवाड़ी में ब्लैक फंगस से एक और की मौत, जिले में हैं 26 मरीज

Thu, 03 Jun 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Another death due to black fungus, there are 26 suspects in the district
रेवाड़ी। कोरोना के घटते मामलों के बीच अब ब्लैक फंगस ने परेशानी बढ़ा दी है। वीरवार को भी जिले के कोसली क्षेत्र के नया गांव निवासी एक युवक की झज्जर स्थित मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं वीरवार को मिले एक संदिग्ध के साथ फंगस मरीजों की संख्या 26 हो चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा दो पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वीरवार को ब्लैक फंगस के मरीज की शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली है। ब्लैक फंगस के मरीजों के तीमारदारों के सामने सबसे बड़ी परेशानी समय पर ऑपरेशन नहीं होने की है। इसके चलते सभी संदिग्धों के मामले अटके हुए हैं।
विज्ञापन

कोविड से हुई एक महिला की मौत
वीरवार को 24 घंटे के दौरान 26 नए केस मिले हैं। वहीं एक महिला ने लंबे उपचार के बाद दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 268568 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिसमें से 248666 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 19902 पर पहुंच गया है। साथ ही वीरवार को 84 और लोगों ने कोरोना का मात दी है। जिससे ठीक होने वालों की संख्या 19339 हो चुकी है। फिलहाल जिले में कोरोना के 314 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 249 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली में 232 लोगों को लगाया टीका
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को कोसली में 232, नाहड़ में 117 व लूला अहीर में 102 लोगों को टीका लगाया गया है। कोसली अस्पताल के एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि वीरवार को नागरिक अस्पताल कोसली में 232, नाहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 117 और लूला अहीर में 102 नागरिकों को वैक्सीन दी गई। गांवों में लोगों की सुविधा को लेकर शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोसली अस्पताल में 18 से 44 आयु वर्ग के 192 और 45 से ज्यादा आयु वर्ग के 40 लोगों को टीके की डोज दी गई। वहीं एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने नाहड़ में 45 से अधिक आयु वर्ग के 117 नागरिकों का भी टीकाकरण किया गया। वहीं लूला अहीर में डॉ. मोनिका राव के नेतृत्व में वैक्सिनेटर कुसुमलता व रेणु देवी, एमपीएचडब्लू धनराज व दीपक की टीम ने 45 से अधिक आयु वर्ग के 102 लोगों का टीकाकरण किया गया।

नोडल अधिकरी ब्लैक फंगस डॉ. विशाल राव ने बताया कि झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेस से वीरवार सुबह ही एक 34-35 वर्षीय युवक की मौत की सूचना मिली थी। अब सभी केस पीजीआई में रेफर किए जा रहे हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में भी एक मरीज के भर्ती होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed