{"_id":"6716be0ff72785173301f208","slug":"another-accused-arrested-in-atm-theft-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-210794-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एटीएम चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एटीएम चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार
Tue, 22 Oct 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एटीएम बूथ को तोड़कर एटीएम को रुपयों सहित उखाड़ कर चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी नसीम अहमद के रूप में हुई है। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत मेें जगतपुरी दिल्ली निवासी धीरेंद्र यादव ने बताया था कि पेट्रोल पंप के पास नारायण विहार मेन मार्केट आकेड़ा में उनकी कंपनी का एटीएम है। रखरखाव आदि का कार्य कंपनी द्वारा किया जाता है। 3 दिसंबर 2019 को सुबह 6 बजे जब स्टॉफ एटीएम पहुंचा तो पाया कि एटीएम सहित 9,17,000 रुपये गायब थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी नसीम अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया है।