फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Annu was selected as the best athlete in the sports competition.

Rewari News: खेलकूद प्रतियोगिता में अन्नु को चुना बेहतर एथलीट

Sat, 29 Nov 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Annu was selected as the best athlete in the sports competition.
खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। समापन अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में अन्नु ने प्रथम, तन्नु ने द्वितीय और एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई जंप स्पर्धा में तमन्ना ने पहला स्थान, पूजा ने दूसरा और तन्नु ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेहतर एथलीट अन्नु को चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल इंचार्ज डॉ. विकास ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपने प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन भी छात्राओं ने कई स्पर्धाओं में भाग लिया था जिनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और रिले रेस शामिल थीं।

पहले दिन की 200 मीटर रेस में एकता ने प्रथम स्थान हासिल किया था जबकि रिले रेस में अनु ने अपनी टीम के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed