फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Announcement of building a sports stadium in the name of martyr Omprakash

Rewari News: शहीद ओमप्रकाश के नाम पर खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा

Mon, 04 Aug 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Announcement of building a sports stadium in the name of martyr Omprakash
फोटो : 32गांव धारण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव धारण में शहीद ओमप्रकाश की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि भाजपा की संसदीय बोर्ड की सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव ने किया। अध्यक्षता हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने की।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने शहीद ओमप्रकाश के नाम पर खेल स्टेडियम की स्वीकृति देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम न केवल क्षेत्र के युवाओं के लिए खेलों की दिशा में अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शहीद के अद्वितीय बलिदान की याद भी दिलाता रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. सुधा यादव ने कहा कि अहीरवाल वीर सपूतों की भूमि है। बलिदान ओमप्रकाश का सर्वोच्च बलिदान, उनकी वीरता, निष्ठा और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण कर और स्टेडियम का नाम अमर बलिदान ओमप्रकाश के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचा रही है।

अरुण तंवर धारण ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। इस मौके पर रामवतार कतोपुरी, ईश्वर चाणीजा, शहीद के परिजन, ग्रामीण जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही। समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, प्रीतम चौहान, बलिदान परिवार के परिजन ग्राम सरपंच श्री राजेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों, ग्रामीणों तथा युवाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर बलिदान की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सभी ने राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed