फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   anm accused of rape two employees arrested including woman

Rewari News: एएनएम ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला सहित दो कर्मचारी गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
anm accused of rape two employees arrested including woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के एक सामुदायिक केंद्र से करीब पांच माह पहले गायब हुए दो महिलाओं सहित तीन कर्मचारियों के मामले में नया मोड़ आया है। एक एएनएम महिला कर्मचारी ने अस्पताल की दूसरी महिला कर्मचारी पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और पुरुष कर्मचारी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नर्स का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज करवाए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सामुदायिक केंद्र से दो महिला और एक पुरुष कर्मचारियों के लापता होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। केस गत वर्ष 13 नवंबर को दर्ज था। जिसके बाद तीनों कर्मचारियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने तीनों को राजस्थान के माउंट आबू से बरामद कर लिया। उनसे पूछताछ करने पर एएनएम ने अपनी साथी कर्मचारी पर उसे बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाने का आरोप लगाया। आरोप है पुरुष कर्मचारी के साथ मिलकर उसे राजस्थान ले गए। इसके बाद उसे लगातार दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धारा
तीनों कर्मचारियों के मिल जाने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के केस में दुष्कर्म और आपराधिक साजिश की धारा जोड़ते हुए हिसार के एक गांव निवासी रमेश और दूसरी नर्स को गिरफ्तार कर लिया। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत नहीं मिलने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed