{"_id":"681bac069c1af2a845021e98","slug":"ankit-who-was-successful-in-upsc-exam-was-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-219126-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यूपीएससी की परीक्षा में सफल अंकित को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यूपीएससी की परीक्षा में सफल अंकित को किया सम्मानित
Thu, 08 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 08 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 19अंकित कुमार को सम्मानित करते सेवा स्तंभ व हजरस के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। माॅडल टाउन स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर लाइब्रेरी में सामाजिक संगठन सेवा स्तंभ व हजरस की ओर से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अंकित कुमार को सम्मानित किया गया।
सेवा स्तंभ के प्रधान भगतसिंह सांभरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण रहे। विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद सामरिया और सुनीता देवी रहीं। आरके बलवाड़िया, भगत सिंह, आचार्य कांशीराम व राज कुमार जलवा ने सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना की। इसके बाद मेहमानों का स्वागत स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र प्रदान कर किया गया। वक्ताओं ने अंकित कुमार को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रविदास मंदिर कमेटी, माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आवाज फाउंडेशन हरियाणा के लोग रहे।