{"_id":"6abd543115fe0747f8020543","slug":"anjali-and-sanyas-duo-secured-first-place-in-the-music-and-group-dance-categories-rewari-news-c-198-1-rew1010-246340-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संगीत में क्रांति और समूह नृत्य में अंजलि व सान्या की जोड़ी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संगीत में क्रांति और समूह नृत्य में अंजलि व सान्या की जोड़ी प्रथम
Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा उत्सव के समापन पर एकजुट विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा उत्सव का समापन बुधवार को हुआ। इस मौके पर संगीत, नृत्य और नाट्य प्रतियोगिताएं हुईं। संगीत में क्रांति और समूह नृत्य में अंजलि व सान्या की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम प्राचार्य दयावती की अध्यक्षता में हुआ। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी अमन कुमार और समिति के सदस्य भारत भूषण और राजश्री के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं हुईं।
प्राचार्य दयावती ने कहा कि सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और नाट्य विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
समापन पर संगीत वर्ग में शास्त्रीय एवं सुगम गायन, समूह गान तथा सोलो संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नृत्य वर्ग में शास्त्रीय नृत्य, सोलो डांस और ग्रुप डांस के साथ रैंप वॉक प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
संगीत प्रतियोगिता में क्रांति ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में अंजलि एवं सान्या की जोड़ी प्रथम, महक एवं खुशी द्वितीय और स्नेहा एवं अंशू तृतीय स्थान पर रहे।
सोलो डांस में कनिष्का ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। रैंप वॉक में अंशू प्रथम, आरुषि द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं।
समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।