फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anil became the president of All India Bhargava Sabha

Rewari News: अखिल भारतीय भार्गव सभा के प्रधान बनेे अनिल

Thu, 26 Dec 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Anil became the president of All India Bhargava Sabha
रेवाड़ी। 133 वर्ष पहले गठित अखिल भारतीय भार्गव सभा का चुनाव 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ। इसमें रेवाड़ी के अनिल भार्गव 176 मतों से अलवर के दिनेश भार्गव को हराकर प्रधान निर्वाचित हुए। सभा का प्रधान बनकर लौटे अनिल भार्गव का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय भार्गव सभा के चुनाव में कुल 3816 सदस्यों ने मतदान किया। इस चुनाव में एक महासचिव, 5 उप प्रधान, एक कोषाध्यक्ष और 43 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इसमें प्रधान पद पर अनिल भार्गव को 1889 मत मिले जबकि नके प्रतिद्वंदी को 1713 मिले। चुनाव की प्रक्रिया 31 जुलाई को शुरू हुई और 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चुनाव हुआ।
विज्ञापन

इस चुनाव में संजय भार्गव को महासचिव, 5 उप प्रधान मोहित भार्गव दिल्ली, एडवोकेट अजय भार्गव जयपुर, रमेशचंद भार्गव अलवर, विवेक भार्गव आगरा, गिरीश भार्गव लखनऊ को चुना गया। कोषाध्यक्ष विजय भार्गव चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में तीन दीपेश भार्गव, सुनीत भार्गव और अक्षत भार्गव के नाम शामिल हैं। नवनिर्वाचित प्रधान अनिल भार्गव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे समाज को एकजुट कर नए शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कराएंगे। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed