फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Angry villagers jammed for two hours due to the death of class 12th student

12वीं कक्षा के छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया दो घंटे जाम

Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers jammed for two hours due to the death of class 12th student
बावल। तिहाड़ा से पातली जाते समय एक बाइक को बिजली घर के सामने एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे पर बाइक सवार 12वीं के छात्र की मौके पर मौत हो गई। बस चालक मौका पाकर भाग गया। छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेवाड़ी-बावल मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम और डीएसपी के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिले के पातली गांव निवासी 12वीं कक्षा का विकास (19) बावल कस्बा के गांव तिहाड़ा में अपने मामा के पास था और वह बारहवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। मंगलवार को वह बाइक पर सवार होकर तिहाड़ा से अपने गांव पातली जा रहा था। जब बिजली घर के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसे कुचल दिया। इससे विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क दुघर्टना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने रेवाड़ी-बावल मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग आरोपी चालक को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही बावल के एसडीएम संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम के कारण रेवाड़ी-बावल रोड पर वाहनों की कतार लग गई। तिहाड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल स्थित सामुदायिक केंद्र भिजवा दिया है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया था। उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है।-- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed