{"_id":"620e94a301bba56f801fd916","slug":"angry-people-staged-a-sit-in-for-desecrating-the-temple-rewari-news-rtk6386738139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर को अशुद्ध करने से गुस्साए लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर को अशुद्ध करने से गुस्साए लोगों ने दिया धरना
विज्ञापन
रेवाड़ी। खोरी गांव स्थित एक मंदिर के परिसर में स्थापित देव मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा अशुद्ध करने का मामला सामने आया है। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार को मंदिर के बाहर धरना दिया। उनका कहना था कि परिसर में किसी ने गंदगी फेंककर उसे अपवित्र कर दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान धरना दे रहे लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं।
धरना दे रहे लोगों ने बताया कि एनएच-11 रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर गांव खोरी स्टेशन के पास एक मंदिर बना हुआ है। वीरवार की सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु उस वक्त हैरान रह गए, जब यहां भगवान की मूर्ति के आसपास गंदगी फेंकी मिली। श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना तुरंत अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। साथ ही मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गांव धामलावास निवासी मुन्नी लाल जांगिड़ ने बताया कि वीरवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो पता चला कि किसी शरारती तत्व ने मंदिर में देव मूर्ति के पास गंदगी फेंक दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण शिवचरण ने कहा कि कुछ दिन पहले भी मंदिर के बाहर शराब की बोतलें मिलीं थीं। इधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके।
---------------
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्ममण सभा ने 20 को बुलाई बैठक
घटना को लेकर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा की ओर से 20 फरवरी को मंदिर प्रांगण में बैठक बुलाई गई है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। कहा कि यदि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं होती है तो बैठक में ठोस निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
- धीरज शर्मा, प्रवक्ता, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा, रेवाड़ी
-------------------
फोटो-4