{"_id":"695419c70cf47b754d0ff718","slug":"anger-expressed-over-the-incident-of-assault-on-the-stall-operator-rewari-news-c-198-1-rew1001-231294-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खोखा संचालक से मारपीट की घटना पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खोखा संचालक से मारपीट की घटना पर जताया रोष
Tue, 30 Dec 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। रीको इंडस्ट्रियल एरिया में खोखा संचालक राम सिंह और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर मेघवाल समाज में गहरा रोष है। समाज के लोगों ने मंगलवार को बैठक कर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
मेघवाल समाज की मंगलवार शाम टपूकड़ा में हुई बैठक में समाज के लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहर सिंह, पूर्व बीएसपी जिला अध्यक्ष सीताराम, भीम आर्मी प्रदेश सचिव सुधीर तंवर, मेघवाल विकास समिति के ब्लॉक अध्यक्ष लीलू, सरपंच सत्यनारायण, सरपंच रॉकी, वीरपाल, एडवोकेट संदीप और मेघवाल विकास समिति टपूकड़ा के महासचिव रोशनलाल ने घटना पर चिंता जताई।
वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। पीड़ितों ने खुशखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस पर समाज में आक्रोश और भय का माहौल है। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और न्याय की मांग की।