फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anganwadi movement - If the demands are not met soon, then the assembly march on 3 March

आंगनबाड़ी आंदोलन - अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो 3 मार्च को विधानसभा कूच

Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi movement - If the demands are not met soon, then the assembly march on 3 March
तालमेल कमेटी की अपील पर मंगवार को स्थानीय सुभाष पार्क में 79वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो वे 3 मार्च को विधानसभा कूच करेंगी। इसके बाद यहंा प्रदर्शन करेंगी। वहीं, एआईयूटीयूसी से संबंधी आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी की अध्यक्षता वाले इस धरने में मंगवार को कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने चंड़ीगढ़ में हुई वार्ता बैठक को लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच विस्तार से जानकारी दी। बुधवार को यहां सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार आपके आंदोलन की वजह से पूरी तरह हिल गई है और करनाल में महापड़ाव के बाद से अधिकारी इसे मुख्यमंत्री का अपमान बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से मुख्यमंत्री की छवि खराब होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालमेल कमेटी ने अब निर्णय लिया है कि हरियाणा विधानसभा सत्र पूरा होने से पहले अगर सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें मान लेती है तो ठीक है, अन्यथा 3 मार्च को विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा। एआईयूटीयूसी के राष्ट्रीय उप प्रधान कामरेड सत्यवान ने कहा कि प्रदेश के गरीब घर से आई आंगनबाड़ी की बेटियों को सरकार को प्रेरित करना चाहिए। आज एम्स संघर्ष समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन ने आंगनबाड़ी आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द इनकी मांगें मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed