फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Andaman youth robbed by miscreants riding auto in Rewari

Rewari: अंडमान के युवक को ऑटो सवार बदमाशों ने लूटा, जोधपुर इंटरव्यू देने जा रहा था युवक

Wed, 01 Nov 2023 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Nov 2023 01:43 PM IST
सार

रेवाड़ी में अंडमान के युवक के साथ लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला लिटिल निवासी पीकेएस मूर्ति ने बताया कि वह रात को दिल्ली से बस में सवार होकर रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचा था, उसे जोधपुर में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना था। 

विज्ञापन
Andaman youth robbed by miscreants riding auto in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी में अंडमान के एक युवक का रात के समय ऑटो सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए, बैग में 26 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस को दी शिकायत में अंडमान के जिला लिटिल निवासी पीकेएस मूर्ति ने बताया कि वह रात को दिल्ली से बस में सवार होकर रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचा था, उसे जोधपुर में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना था। जिसके लिए रेवाडी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। 

विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
इसी दौरान बस स्टैंड के बाहर एक ऑटो रुका। उसने ऑटो चालक से उसे रेलवे स्टेशन तक ले चलने को कहा। पीकेएस मूर्ति ने 100 रुपये में ऑटो बुक किया और ऑटो में सवार हो गया। शहर से अपरिचित होने का फायदा उठाकर ऑटो सवार दो बदमाश उसे रेलवे स्टेशन के बजाय एक सुनसान जगह पर ले गए और बताया कि सामने रेलवे स्टेशन है। जैसे ही मूर्ति ऑटो से उतरकर पैसे देने लगे, ऑटो में बैठे बदमाश उनका बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
वारदात होने के बाद रात के 12.30 बजे पीकेएस मूर्ति काफी देर तक इधर-उधर भटकता रहा। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed