फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anajmandi-Karanwas ROB construction started, 13 trains will be affected

Rewari News: अनाजमंडी-करनावास आरओबी निर्माण शुरू, 13 ट्रेन रहेंगी प्रभावित

Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anajmandi-Karanwas ROB construction started, 13 trains will be affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अनाजमंडी रेवाड़ी-करनावास रेलमार्ग पर आरओबी का निर्माण मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके चलते रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक ब्लाक किया गया है जिससे दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग पर 7 से 21 दिसंबर के बीच 13 रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
जयपुर से दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियाें का ठहराव कुछ समय के लिए बावल स्टेशन पर रहेगा। दिल्ली से जयपुर जाने वाली ट्रेनों का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-अहमदाबाद रेलसेवा 7, 8, 12, 14, 15, 16, 19 व 21 नवंबर को दिल्ली से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 35 मिनट रेगुलेट रहेगी। यही गाड़ी 17 नवंबर को दिल्ली से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसके अलावा यही गाड़ी 13, 18 व 20 नवंबर को दिल्ली से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज 7, 13, 14, 20 व 21 नवंबर को अजमेर से चलकर बावल स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी। यही गाड़ी 16 नवंबर को अजमेर से चलकर बावल स्टेशन पर 20 मिनट, गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर 16 नवंबर को पोरबंदर से चलकर बावल स्टेशन पर 20 मिनट और यही गाड़ी 17 नवंबर को पोरबंदर से चलकर बावल स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 19338 दिल्ली सराय-इंदौर 13 व 20 नवंबर को दिल्ली सराय से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 1 घंटा 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 20488, दिल्ली-बाडमेर 7, 14 व 21 नवंबर को दिल्ली से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। यही गाड़ी 17 नवंबर को दिल्ली से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 35 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय 7, 11, 14 व 18 नवंबर को पोरबंदर से चलकर बावल स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 09008, भिवानी-वलसाड 17 नवंबर को भिवानी से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 1 घंटा 05 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 09326, भिवानी-इंदौर 18 नवंबर को भिवानी से चलकर रेवाड़ी स्टेशन पर 1 घंटा 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed