{"_id":"65b17069479c1305f5042fb6","slug":"an-electric-pole-standing-in-the-middle-of-the-road-is-inviting-an-accident-rewari-news-c-17-1-roh1008-345178-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बीच सड़क पर खड़ा बिजली का पोल दे रहा हादसे को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बीच सड़क पर खड़ा बिजली का पोल दे रहा हादसे को दावत
Thu, 25 Jan 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। भगत सिंह चौक पर सड़क के बीच में लोहे का पोल खड़ा हुआ है जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बिजली निगम को नगर पालिका अध्यक्ष ने कई बार इसके बारे में अवगत कराया लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहीं है। यह लोहे का पोल सड़क के बीच है।
कई बार नोटिस दिलाने के बावजूद भी इसको हटाने का कार्य नहीं हुआ है। इस पोल से सड़क दुर्घटना कई बार हो चुकी हैं लेकिन बिजली विभाग हर बार इसको हटाने का आश्वासन देता है। नगर पालिका के अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने कार्यकारी अभियंता को पोल के बारे में एक महीने पहले नोटिस दिया गया था और इसको हटाने का वादा किया था। लेकिन अभी तक यह कार्य नहीं हुआ है। जबकि हरियाणा सरकार ने पूरे हरियाणा में लोहे के पोल सभी जगह से हटा दी है। लेकिन धारूहेड़ा एक ऐसा कस्बा है जिसमें बिजली विभाग का कोई भी संतोषजनक कार्य नहीं हो रहा है।
लोग हो रहे परेशान
आम उपभोक्ता बिजली विभाग के कर्मचारियों से परेशान है। शिकायत करने के लिए जो नंबर दिए गए हैं उन फोन पर एक-एक घंटे तक लाईन मैन फोन नहीं उठाते यहां तक बैंक, पोस्ट ऑफिस, तहसील की बिजली की शिकायत पर एक्शन नहीं होता है। बिजली की तार व्यवस्थित तरीके से नहीं है। सारे कार्य चालू तरीके से होते हैं। चेयरमैन ने कहा कि निगम को चाहिए बिजली की लाइन व्यवस्थित तरीके से करे।
विज्ञापन
बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो पाया है। जल्द ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।