{"_id":"677d68af564ff03a18017a13","slug":"alumni-shared-experiences-in-the-meeting-rewari-news-c-198-1-rew1001-213699-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मिलन समारोह में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मिलन समारोह में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 26गांव कारोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे पूर्व छात्र। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव कारोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूर्व छात्र संघ कारोली की अगुवाई में पूर्व अध्यापकों और छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में सत्र 1980- 81 से सत्र 1999- 2000 सत्र के पूर्व छात्र और अध्यापक शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती पूजा के साथ हुआ। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभवों और यादों को साझा किया। पूर्व अध्यापकों ने अपने छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पूर्व अध्यापकों और छात्रों के बीच संबंधों को मजबूत करना और उनके अनुभवों को साझा करना था। समारोह में शामिल होने वाले पूर्व विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादों को ताज़ा करने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए शारदा यादव ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं वे हमें किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के मूल्यों को भी सिखाते हैं।
समारोह के अंत में पूर्व छात्र - छात्राओं ने अपने गुरुजनों को सम्मान स्वरूप लोई और स्मृति चिन्ह दिए। उनके साथ पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यापक कमलेश, लालाराम, ओमप्रकाश, रामनिवास, रण सिंह, कृष्ण कुमार व अन्य मौजूद रहे।