{"_id":"648f4c90bb0ffbac660c037b","slug":"allegations-on-driver-of-courier-companys-bag-theft-rewari-news-c-198-1-rew1001-1292-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कूरियर कंपनी के बैग चोरी गाड़ी चालक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कूरियर कंपनी के बैग चोरी गाड़ी चालक पर आरोप
Sun, 18 Jun 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव संगवाड़ी के समीप बनाए कार्यालय से एक कूरियर कंपनी के दो बैग चोरी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में एक युवक सामान चोरी करते दिखाई दे दिया। इस आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के राजगढ़ निवासी सोमवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कूरियर का काम है। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित संगवाड़ी गांव के समीप कूरियर का कार्यालय खोला हुआ है। 14 जून को उनके कार्यालय से कूरियर के दो बैग चोरी हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यालय में सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि गाड़ी चालक फिरोजाबाद के खडित निवासी लोकेश ने बैग चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद