{"_id":"607337658ebc3ee61d7cf930","slug":"allegations-of-assault-and-threatening-to-kill-with-a-pistol-rewari-news-rtk6040097110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खरसानकी निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर हमला कर मारपीट करने व पिस्तौल दिखा कर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खरसानकी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को वह अपंन गांव निवासी सचिन उर्फ मोनू, मोहम्मदपुर निवासी दिनेश व लिसाना निवासी ज्योति कुमार के साथ खरसानकी स्थित ढाबा पर बैठे हुए थे। इसी दौरान रेवाड़ी की ओर से पांच-छह मोटरसाइकिल पर करीब बीस लोग वहां पहुंच गए। सभी के हाथों में डंडे थे। युवकों ने आते ही सचिन उर्फ मोनू पर हमला कर दिया। अचानक हमला होने से सचिन व अन्य युवक खेतों की ओर भाग गए। एक युवक गांव टिकला निवासी राजीव ने देशी कट्टा दिखाते हुए सचिन को गोली मारने की धमकी दी। विनोद ने बीच-बचाव का प्रयास किया आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में वह भी घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर राजीव, मनोज, करण, साहिल व दीपक सहित अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।