फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Allegation of using inferior material in road construction, jammed in protest

Rewari News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, विरोध में लगाया जाम

Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of using inferior material in road construction, jammed in protest
फोटो: 23नंदरामपुर बास रोड़ पर एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। धारूहेड़ा से नंदरामपुर बास रोड के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने नंदरामपुर बास, गांव ततारपुर, अलावलपुर भटसाना जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाया, कुछ समय बाद जाम खोल दिया गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और डीसी को पत्र भी भेजा है। ग्रामीण महेश ने बताया कि धारूहेड़ा से नंदरामपुर बास रोड का कार्य पीडब्लूडी की तरफ से आज से 9 माह पहले काम शुरू किया गया था। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इस रोड पर साइड में पट्टियां नहीं बनी हैं। रोड जमीन से चार फीट ऊंचा बनाया गया है। नन्दरामपुर बास, अलावलपुर, ततारपुर, भटसाना, सिलारपुर व सभी ग्रामवासी बहुत ज्यादा परेशान हैं। लोगों ने मांग की है कि जो रोड बनाया गया है इसकी सामग्री की जांच अन्य विभाग की तरफ से करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed