फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'All the departments together should prepare the best and far-reaching district vision plan'

Rewari News: ‘सभी विभाग मिलकर बेहतरीन और दूरगामी डिस्ट्रिक्ट विजन प्लान तैयार करें ’

Fri, 06 Jan 2023 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
'All the departments together should prepare the best and far-reaching district vision plan'
अधिकारियों को संबोधित करते डीसी अशोक कुमार गर्ग। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को रेवाड़ी जिला में विभागीय विकासात्मक गतिविधियों को लेकर संबंधित विभागाध्यक्ष के साथ बैठक की और अधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट विजन प्लान के तहत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करते हुए बेहतरीन व दूरगामी डिस्ट्रिक्ट विजन प्लान तैयार करें, जिसका लाभ सभी को मिले।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में गंदे पानी की निकासी को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार की जाए। ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाएं। जिला में पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण सुधार की दिशा में व्यापक स्तर पर कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा व पढ़ेगा रेवाड़ी अभियान के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाते हुए गुणवत्तापरक शिक्षा देने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएं। उन्होंने जिला में नए जेल भवन, नए बस स्टैंड, जिला लाइब्रेरी सहित अन्य विकास कार्यों बारे विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग डिस्ट्रिक्ट विजन प्लान के तहत अपनी नवीनतम रिपोर्ट एडीसी कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन

लिंगानुपात में सुधार के लिए सख्त कदम उठाए स्वास्थ्य विभाग
डीसी ने कहा कि रेवाड़ी जिला का लिंगानुपात चिंताजनक है जो जिला को लगातार शर्मसार कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लिंगानुपात में सुधार करने के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात में सुधार के लिए जिला में नियमित रूप से रेड से संबंधित कार्रवाई का अंजाम दें और आरोपियों को पकड़ें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कम लिंगानुपात वाले गांवों को चिन्हित कर उन गांवों में लिंगानुपात सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित करें ताकि जिला के लिंगानुपात में सुधार आए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिला में पोक्सो व पीएनडीटी एक्ट की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला में जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही अब बस... मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश
डीसी ने निर्देश दिए कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नवजात बच्चे को 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस बी, ओरल पोलियो वैक्सीन तथा बीसीजी की डोज देना एक जनवरी से अनिवार्य किया गया है। ऐसा न करने पर संस्था को पांच सौ रुपये प्रति बच्चा जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है। ऐसे में संबंधित संस्थान शिशु का टीकाकरण सुनिश्चित करें ताकि कोई भी नवजात बच्चा यह तीनों डोज लेने से वंचित न रहें।

ये रहे मौजूद
बैठक में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, जीएम रोडवेज रवीश हुड्डा, डीआईओ सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed