फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All-day rain brings relief to farmers, revives Kharif crops

Rewari News: दिनभर हुई बारिश से किसानों को राहत, खरीफ फसलों में लौटी जान

Wed, 05 Aug 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
All-day rain brings relief to farmers, revives Kharif crops
बारिश से खिली फसल। संवाद
रेवाड़ी/कोसली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को मंगलवार को दिनभर हुई वर्षा से बड़ी राहत दी। कई दिनों से तेज धूप, उमस और कमजोर मानसून के कारण मुरझाने लगी बाजरा, कपास, ग्वार, मूंग और अन्य खरीफ फसलों को इस बारिश से संजीवनी मिली है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से फसलों की बढ़वार तेज होगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 1.15 लाख एकड़ क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है। पिछले कई दिनों से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसान सिंचाई पर निर्भर थे। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा सीमित थी वहां फसलों पर सूखे का असर साफ दिखाई देने लगा था। मंगलवार की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है। इससे किसानों की चिंता काफी हद तक कम हुई है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी, पौधों की जड़ों को पर्याप्त पानी मिलेगा और फसलों की बढ़वार में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

डॉ. अनिल, कृषि विशेषज्ञ
------------------
सावन की यह पहली अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण बाजरा, कपास और धान की फसलें प्रभावित होने लगी थीं। समय पर हुई वर्षा से अब फसलों की बढ़वार बेहतर होने और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

पूर्ण सिंह, किसान
--------------------
लंबे समय से खेत सूख रहे थे और फसलों पर संकट बढ़ने लगा था। अच्छी बारिश से मिट्टी में पर्याप्त नमी आएगी, जिससे बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। यदि आगे भी समय-समय पर बारिश होती रही तो अच्छी पैदावार मिल सकती है।
थावर सिंह, किसान
----------------------------------
बारिश के अभाव में बाजरा, ग्वार, कपास और धान की फसलें मुरझाने लगी थीं। मंगलवार की बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और किसानों की चिंता कम हुई है।

महावीर दायमा, किसान
-----------------
यह वर्षा विशेष रूप से बाजरे की फसल के लिए लाभदायक है। इससे पौधों की बढ़वार में तेजी आएगी और पैदावार पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
करतार सिंह, किसान

बारिश से खिली फसल। संवाद

बारिश से खिली फसल। संवाद

बारिश से खिली फसल। संवाद

बारिश से खिली फसल। संवाद

बारिश से खिली फसल। संवाद

बारिश से खिली फसल। संवाद

बारिश से खिली फसल। संवाद

बारिश से खिली फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article