फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Albendazole tablets will be given to children on National Deworming Day

Rewari News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोलियां

Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets will be given to children on National Deworming Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 11 फरवरी से जिले में विशेष अभियान चलाकर एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। बच्चों को ये गोलियां आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों, औद्योगिक व स्लम एरिया और अन्य चिन्हित स्थानों पर खिलाई जाएंगी।
कार्यक्रम की समीक्षा के लिए उपायुक्त अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आईएमए तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने और उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करें। विशेष अभियान के तहत एक से 19 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, स्लम एरिया तथा चिन्हित स्थानों पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और शत प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पेट के कीड़ों की बीमारी से मुक्त करना है। यह बीमारी बच्चों में शारीरिक कमजोरी उत्पन्न करती है, जिससे बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने में शिक्षक अहम भूमिका निभा सकते हैं। जिला में लक्ष्य अनुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर ही बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएं। इसके अलावा एएनएम व आंगनबाड़ी वर्कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत जिला में 3 लाख 24 हजार 778 बच्चों को एल्बेंडाजोल दी जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अशोक ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली, दो से 19 साल तक तथा 20 से 24 साल की उन महिलाओं, जो गर्भवती ना हो और जो बच्चों को स्तनपान ना कराती हो, को पूरी गोली खिलाई जाएगी। 20 से 24 साल के बीच की ऐसी 24 हजार 860 महिलाओं को ये गोलियां खिलाई जाएंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने के लिए अपने नजदीकी आशा वर्कर, एएनएम आंगनबाड़ी वर्कर को सहयोग करें। इस अवसर पर डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, सीटीएम प्रीति रावत, डीपीओ शालू यादव, डीसीडब्ल्यूओ वीरेंद्र यादव सहित संबंधित विभागों से अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed