{"_id":"6324c65979c95679834aa84c","slug":"aiims-sangharsh-committee-submitted-memorandum-in-the-name-of-pm-to-dc-rewari-news-rtk65823590","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स संघर्ष समिति ने पीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स संघर्ष समिति ने पीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
एम्स संघर्ष समिति के चेयरमैन पूर्व सरपंच श्योताज सिंह की अध्यक्षता में माजरा एम्स का शिलान्यास 2 अक्तूबर तक कराए जाने की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, कर्नल राजेंद्र सिंह, मास्टर लक्ष्मण सिंह अहरोद, समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन, बीडी यादव, मनफूल सिंह और मनोज यादव शामिल हैं। ज्ञापन के अनुसार अगर 2 अक्तूबर तक एम्स का शिलान्यास नहीं हुआ तो यह समिति उसी दिन अपनी बैठक बुलाकर संघर्ष का बिगुल बजा देगी। समिति उस बैठक में अपने उन साथियों को भी श्रद्धासुमन अर्पित करेगी, जो एम्स के संघर्ष में शामिल रहे और अब दुनिया में नहीं रहे। समिति ऐसे साथियों के परिजनों को सम्मानित करेगी।