फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aiims

मनेठी एम्स निर्माण के लिए महापंचायत के बाद जेल भरो आंदोलन कल

Fri, 02 Aug 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
aiims
रेवाड़ी। मनेठी एम्स की प्रस्तावित जमीन - फोटो : Rewari
मनेठी में प्रस्तावित एम्स निर्माण के शिलान्यास की मांग को लेकर रविवार को सुबह 10 बजे महापंचायत के बाद जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को एम्स संघर्ष समिति की ओर से गांव-गांव जाकर लोगों को महा पंचायत में पहुंचने का न्योता दिया गया।
विज्ञापन

वन सलाहकार समिति की ओर से अरावली की अड़चन लगाकर मनेठी में एम्स निर्माण की नामंजूरी के बाद रेवाड़ी से लेकर चंडीगढ़ व दिल्ली तक घमासान मचा हुआ है। शिलान्यास नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों ने चार अगस्त को महापंचायत के बाद जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी हुई है। इसको लेकर ग्रामीण गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अलवर, नारनौल के साथ अन्य जिलों में भी महापंचायत के लिए लोगों को पहुचंने की अपील कर रहे हैं। उम्मीद है कि चार अगस्त की महापंचायत के बाद हजारों की संख्या में लोग गिरफ्तारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धनने की हो सकती है घोषणा
सुबह मनेठी बस स्टैंड के पास आयोजित महापंचायत में ग्रामीण ही नहीं विपक्षी नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। महापंचायत के दौरान आगामी रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि महापंचायत में एक बार फिर से एम्स संघर्ष समिति अनिश्चितकालीन धरने के लिए फैसला ले सकती है। इसके अलावा राजनीतिक रुप से कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। इधर पूर्व अर्ध सैनिक बलों की कल्याण संगठन की ओर से भी सभा कर आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की
विज्ञापन
विज्ञापन

गई है। संगठन के प्रेस सचिव ने कहा कि बैठक में दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के पूर्व अर्ध सैनिक बलों ने भाग लिया। इसमें सभी ने सहमति जताते आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।

संभावना को तलाशने की हर संभव कोशिश: डीसी
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन मनेठी एम्स निर्माण की सभी संभावना को तलाशने के लिए काम कर रहा है। हर हाल में पहली प्राथमिकता मनेठी एम्स है। इसके लिए आरावली प्लांटेशन का मूल तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कागजात एकत्रित कर वन विभाग के अधिकारियों को इस पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि कोई हल जरूर निकलकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed