{"_id":"6488b8d2a044fc412b0adcf4","slug":"after-applying-for-a-job-a-girl-was-raped-on-the-pretext-of-marriage-rewari-news-c-198-1-rew1001-1116-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौकरी लगाने के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौकरी लगाने के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
Wed, 14 Jun 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीएससी संचालक दो बच्चों के पिता ने गांव की युवती को नौकरी लगाने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया है।
थाना रामपुरा के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही एक व्यक्ति के सीएससी पर नौकरी करती थी। इस दौरान सीएससी संचालक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वह उससे शादी करने का झांसा देता रहा। सीएससी पर कार्य करते समय आरोपी ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो उसने आरोपी ने मना कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार की रात को ही दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में भी उसके बयान दर्ज करा दिए।