{"_id":"679fb61279ba631a380452ee","slug":"advice-given-to-work-for-the-welfare-of-farmers-rewari-news-c-198-1-rew1001-214772-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसानों के हित के लिए कार्य करने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसानों के हित के लिए कार्य करने की दी सलाह
Sun, 02 Feb 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 28बाल भवन के पार्क में बातचीत करते योगेन्द्र यादव। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जय किसान आंदोलन के संयोजक योगेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं संग रविवार को बाल भवन के पार्क में बैठक की। योगेन्द्र यादव ने जय किसान आन्दोलन रेवाड़ी इकाई के कार्यकर्ताओं संग आम बजट 2025 पर चर्चा की व आगामी कार्यों को लेकर विचार किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को किसानों के हित के लिए कार्य करने की सलाह दी। विचार विमर्श पर सामने आया कि दिसम्बर 2024 में हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल में हुए नुकसान की भरपाई बारे सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नही लिया है, जिससे किसानों में काफी रोष है। इस मौके पर जय किसान आन्दोलन के संयोजक योगेन्द्र यादव, पूर्व सरपंच जगमाल सिंह लोधाना, मास्टर धर्मसिंह बहोतवास, महेन्द्र सिंह डूंगरवास, सत्य प्रकाश शर्मा संगवाड़ी, राजकुमार लाधुवास, प्रथ्वी सिंह बालियर खुर्द, राम अवतार यादव माजरा भालखी, बलवन्त सिंह व अन्य मौजूद रहे।