Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Adopting a natural lifestyle can help one stay healthy: Soni

प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर रह सकते हैं निरोग : सोनी

Thu, 19 Nov 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Adopting a natural lifestyle can help one stay healthy: Soni
कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में विश्व प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य ताराचंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक प्रो. सीएल सोनी और प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि हमारा शरीर पांच तत्वों भूमि, गगन, वायु, अग्नि और जल से बना है। प्रकृति के जितना निकट रहेंगे, उतना ही स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने और सात्विक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। संस्था के महासचिव दयाराम आर्य और उपप्रधान अजय भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में संतुलित आहार का विशेष महत्व है। प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व की जानकारी दी। उपप्राचार्या पल्लवी यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed