फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission will be done through physical counseling on 30 percent seats remaining vacant in Polytechnic.

Rewari News: पॉलीटेक्निक में रिक्त बची 30 फीसदी सीट पर फिजिकल काउंसिलिंग से होंगे दाखिले

Wed, 31 Jul 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 31 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done through physical counseling on 30 percent seats remaining vacant in Polytechnic.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी 30 फीसदी सीट रिक्त बची है। अब रिक्त सीट पर ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे। दो चरणों में ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
पॉलीटेक्निक संस्थान की ओर से जारी गाइडलाइन में बताया गया है कि 6 अगस्त को पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अगर सीटें बची तो दूसरा चरण आठ अगस्त से शुरू होगा। 1 अगस्त तक अभ्यर्थी को दाखिला लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद दो अगस्त को सूची जारी की जाएगी। इसी के आधार पर 5 व 6 अगस्त को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग होगी। ओपन काउंसिलिंग के बाद भी यदि सीटें खाली बचती हैं तो आठ अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष रूप से ऑफलाइन फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। इस दौरान दाखिले के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 12 बजे रोजाना आवेदन फार्म लिए जाएंगे। अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के समय सभी दस्तावेज के साथ जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र व परिवार पहचान पत्र भी लाना होगा। दोनों चरणों में विद्यार्थी को काउंसलिंग के दौरान उपस्थित रहना होगा। सीट आवंटित होने पर तुरंत फीस भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन


-------------
दो काउंसिंलिंग होने के बाद भी नहीं भरी सीटें
पॉलीटेक्निक (बहुतकनीकी संस्थानों) में दो काउंसिंलिंग होने के बाद भी 30 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना व धामलावास में विभिन्न ब्रांचों की 720 सीटें हैं, जिनमें से 200 से अधिक सीटें रिक्त हैं। जो सीट रिक्त हैं, उनमें अधिकांश सीटें वह है जो छात्राओं के लिए आरक्षित रहती है। छात्राओं के लिए आरक्षित सीटों पर काफी कम दाखिले हुए हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना व धामलावास में विभिन्न ब्रांचों की 720 सीटें हैं, जिनमें से 25 प्रतिशत के अनुसार से छात्राओं के लिए 180 सीटें आरक्षित थी। अब इनमें से रिक्त सीटों को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा, जिन पर छात्राओं के साथ ही छात्र भी दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को संस्थान में जाकर एक अगस्त तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी ओपन फिजिकल काउंसिंलिंग की प्रक्रिया
एक अगस्त तक संस्थान में आवेदन पत्र जमा कराना होगा। दो अगस्त को संस्थान स्तर पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। पांच अगस्त को सभी श्रेणी में संस्थागत ओपन फिजिकल काउंसलिंग होगी। छह अगस्त को संस्थान स्तर पर आरक्षित पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।


-

वर्जन

पॉलीटेक्निक में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के दाखिले किए जाएंगे। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विद्यार्थी आवेदन करके ओपन फिजिकल काउंसलिंग में पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article