{"_id":"664e56835ca7ff5a860e1b97","slug":"admission-will-be-done-on-5-and-a-half-thousand-seats-in-23-industrial-training-institutes-rewari-news-c-198-1-rew1001-204731-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 23 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में साढ़े 5 हजार सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 23 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में साढ़े 5 हजार सीटों पर होंगे दाखिले
Thu, 23 May 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नए सत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी प्रवेश को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से भी आईटीआई में दाखिले को लेकर इच्छुक विद्यार्थियों को अपने सभी प्रवेश से संबंधित कागज पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, विभाग के पास अभी दाखिलों को लेकर कोई शेड्यूल नहीं आया है। अनुमान है कि दस जून के बाद ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब साढ़े 5 हजार सीटें हैं। जिन पर नए सत्र में दाखिले होने हैं। जिले में हर बार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ,फिटर व टर्नर ट्रेड में काफी दौड़ रहती है। अनुमान है कि वर्ष 2024-25 में 10वीं व 12वीं में अधिकतर विद्यार्थी पास हुए हैं, जिसको लेकर इस बार दाखिले में काफी मारामारी हो सकती हैं।
विद्यार्थियों को दस्तावेज पूरे करने जरूरी
मौजूदा समय में विद्यार्थियों के पास अपने जरूरी दस्तावेज पूरा करने का भी समय है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज तैयार करवा लें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
आईटीआई में प्रवेश के लिए अभी मुख्यालय की ओर से शेड्यूल नहीं अया है। 10 जून तक शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल मुख्यालय की तरफ से समय से पहले जरूरी प्रमाण पत्र तैयार रखने के लिए विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं।
सुनील यादव, प्राचार्य राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवाड़ी।