फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration's crackdown on illegal construction

Rewari News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा

Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Administration's crackdown on illegal construction
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को शहरी व नियंत्रित क्षेत्र में बने हुए अवैध निर्माण पर जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में हाईवे नंबर 48 से झज्जर रोड पर लगभग 03 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 13 डीपीसी व कच्चा रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बांबड़ के पास अवैध रूप से निर्मित ढाबा और अवैध रूप से निर्मित आरएमसी प्लांट में बने कार्यालय, 01 टाइल फैक्टरी, 01 आरएमसी प्लांट में बने लेबर क्वार्टर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति की ओर से वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें, ताकि आम जन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed