{"_id":"6432fec5eb20c467a008ccb4","slug":"administration-on-alert-mode-regarding-corona-infection-mock-drill-will-be-held-today-and-tomorrow-rewari-news-c-17-1-118644-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, आज और कल होगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, आज और कल होगी मॉक ड्रिल
Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट होने लगा है। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 10 व 11 अप्रैल को जिले में माक ड्रिल होगी। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन की व्यवस्था देखी जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान टेस्टिंग व सैंपलिंग सुविधा, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्य, संभावित मरीजों की पहचान और उनकी सैंपलिंग, अस्पताल में एंबुलेंस सेवा, कॉल सेंटर के माध्यम से दी जा रही जानकारियां, चिह्नित किए गए कोविड अस्पताल में मेडिकल उपकरण व सुविधाएं आदि को परखा जाएगा।
उपायुक्त से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आमजन को कोरोना संक्रमण को जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की स्थिति लेकर सचेत रहने की अपील की है। यदि किसी भी प्रकार के लक्षण नजर आएं तो टेस्टिंग कराने पर ध्यान देने की अपील की गई है। जिले में जल्द टेस्टिंग व सैंपलिंग सुविधा बढ़ाने संपर्क ट्रेसिंग कोविड प्रोटोकाल के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण लेकर आमजन को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
जिले के सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सोमवार से टीकाकरण अभियान तेज होगा।
- अशोक कुमार, उपसिविल सर्जन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी