{"_id":"68b498a2a12dabd70e067205","slug":"administration-keeping-a-special-eye-on-the-situation-arising-due-to-rain-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-224951-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से उत्पन्न हालातों पर प्रशासन की विशेष नजर : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से उत्पन्न हालातों पर प्रशासन की विशेष नजर : डीसी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला प्रशासन बारिश और उससे उत्पन्न बाढ़ जैसे हालातों को गंभीरता से लेते हुए विशेष सतर्कता बरतने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि शहरी व ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर बारिश में पूर्ण व्यवस्था प्रबंधन के साथ नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आपातकालीन हालात से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पूर्ण रूप से किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
डीसी ने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में पानी भरता है तो तुरंत प्रभाव से राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। ऐसे प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय रहेगा। उन्होंने बताया कि राहत शिविरों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था पहले से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने जिला अधिकारियों को सभी संबंधित विभागों पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, नगर निकाय और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय में बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है जिसमें 24 घंटे नियमित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।