{"_id":"68c1c7612a2517062e0e0a47","slug":"adc-inspected-development-works-and-anganwadi-centers-in-villages-rewari-news-c-198-1-rew1001-225509-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एडीसी ने गांवों में विकास कार्यों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एडीसी ने गांवों में विकास कार्यों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केन्द्र निरीक्षण करते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने बुधवार को विभिन्न गांवों में पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों और आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेरली खुर्द, बालधन कलां और दड़ौली गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
गांव बालधन कलां के ग्राम सचिवालय में उन्होंने जनहित कार्यों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। वहीं दड़ौली गांव की लाइब्रेरी का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके अलावा एडीसी ने गिंदोखर, बिहारीपुर, किशनगढ़ बालावास और बेरली कलां के आंगनबाड़ी केन्द्रों का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जा रहे पोषण, शिक्षा व अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने खेल सामग्री, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का भी जायजा लिया। बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन युक्त सप्लीमेंट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता नरेन्द्र गुलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।