{"_id":"6789549b51988d5b8e0dda75","slug":"adc-heard-problems-rewari-news-c-198-1-rew1001-214031-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिविर में एडीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिविर में एडीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 15संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने वीरवार को समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में रखी गईं शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए।
समाधान शिविर में अधिकतर मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास रहता है कि समाधान शिविर में प्राप्त हो रही प्रत्येक शिकायत का मौके पर समाधान किया जाए। सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे समाधान शिविर में उपस्थित रहकर शिकायतों का मौके पर निपटारा करें।
नागरिकों की प्रत्येक शिकायत के निदान के लिए प्रति कार्य दिवस सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि समाधान शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर निपटान किया जाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डिप्टी सीईओ अंकित चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।