{"_id":"67bcc031846ef30c93087d2a","slug":"accused-of-stealing-cash-from-two-shops-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-215707-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो दुकानों से नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो दुकानों से नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने दो दुकानों से नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के गाजियाबाद के निठोड़ा रोड निवासी सरीफ अहमद के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। भाड़ावास रोड निवासी सुरेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी सूरज मेडिकल स्टोर के सामने एक किराने की दुकान है। 21 जनवरी की रात में कोई व्यक्ति उसकी तथा उसके पड़ोसी मुकेश कुमार महाजन की दुकान की छत तोड़कर कर गल्ले से नकदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी मोहम्मद सायम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने सरिफ अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया है।