{"_id":"665e188819b92436970d9294","slug":"accused-of-snatching-mobile-phone-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-205151-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोबाइल फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोबाइल फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 04 Jun 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 थाना व अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव पढ़ेनी निवासी मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि जिला हिसार के गांव डोभी हाल किरायेदार सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी पवन कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। 1 जून को शाम के समय वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर के नजदीक पैदल-पैदल फोन से बातें करते हुए जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद अख्तर को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। संवाद
आ