{"_id":"66258a42e14f91e007031b04","slug":"accused-of-snatching-cash-from-woman-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-203518-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला से नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला से नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 22 Apr 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने महिला से नकदी छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान खड्डा बस्ती मोहल्ला कतोपुर रेवाड़ी निवासी सोनू उर्फ सिद्धार्थ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को गांव खेङा खुरमपुर जिला गुरुग्राम निवासी एक महिला ने दी गई शिकायत में बताया कि वह बस स्टैंड रेवाड़ी के सामने से फल लेकर बस स्टैंड के अंदर जा रही थी। इसी बीच अचानक बस स्टैंड के गेट के पास एक लड़का उसके 300 रुपये छीनकर भाग गया। जब उसने शोर मचाया तो वहा मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से उसे मौके पर ही काबू कर लिया। लड़के ने अपना नाम सोनू उर्फ सिद्धार्थ निवासी खड्डा बस्ती मोहल्ला कतोपुर रेवाड़ी बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके आरोपी सोनू उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 300 रुपये बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद