फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of raping the woman by drinking intoxicants, both the accused arrested

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping the woman by drinking intoxicants, both the accused arrested
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही एक महिला को लिफ्ट देकर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म से पहले युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले दोनों युवक महिला के गांव के ही रहने वाले हैं। बावल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की घटना 26 अगस्त की है, जबकि महिला ने 28 सितंबर को इसकी शिकायत थाने में दी है।
विज्ञापन

बावल थाने के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 26 अगस्त की शाम को अपने पांच और सात वर्षीय बेटों के साथ मायके से लौट रही थी। वह दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर बावल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी उसके गांव के रहने वाले दो युवक वहां पर ईको वैन लेकर आए। उन्होेंने उसे व उसके बच्चों को घर तक छोड़ने की बात कही। महिला ने कहा कि युवकों के गांव का होने के कारण वह उनकी वैन में बैठ गई। वैन में बैठने के बाद युवकों ने उसे व उसके बच्चों को पीने के लिए पानी दिया। महिला के अनुसार पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसने खुद को खेत में बनी एक कोठरी में पाया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन

शराब पिलाने का भी आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाई और विरोध करने पर मारपीट की। महिला ने बताया कि युवकों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली है। किसी को भी बताने पर उसके पति, देवर व दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि अगले दिन सुबह दोनों ने उसे व उसके बच्चों को गांव में छोड़कर फरार हो गए। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 28 सितंबर को उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed